भारतीय ऑलराउंडर कुणाल पांड्या (Krunal pandya) ने इंग्लैंड के वारविकशायर कॉउंटी क्रिकेट क्लब (Warwickshire County Cricket Club) से कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। वह इंग्लैंड में होने वाले रॉयल लंदन कप टूर्नामेंट में Warwickshire की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। बता दें कि कुणाल पांड्या काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल चल रहे हैं। लेकिन आईपीएल में वह लगातार खेलते हैं। गौरतलब है कि वह भारत के लिए वनडे और टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A करियर में 76 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 2231 रन बनाए हैं, जबकि 89 विकेट लेने में भी वह कामयाब रहे हैं।