बता दें कि इस समय मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय टेस्ट टीम की गेंदबाजी कमान संभाले हुए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गौरतलब है कि ईशांत शर्मा के जाने के बाद टेस्ट टीम में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी के कंधों पर आ गई है। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला हैं, इसके अलावा शमी ने आईपीएल के 93 मुकाबले खेले हैं।