IND vs IRE: दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे मैच में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने पहले मैच में भी 47 रन बनाए थे और टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बल्लेबाजी में अपना कौशल दिखाने के बाद दीपक हुड्डा ने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत की है। उन्होंने दिखा दिया है कि वह एक ऑलराउंडर होने के साथ-साथ एक सफल बल्लेबाज भी हैं। दीपक हुड्डा की इस शानदार फॉर्म के बाद, टीम इंडिया से 2 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। तो कौन है वे खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं