2) Sanju Samson
पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) भी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में चुने जा सकते हैं। वैसे तो वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबलों में उन्होंने ओपन करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छ'क्के भी लगाए। संजू ने इस दौरे पर यह शानदार पारी खेल बता दिया है कि उनमें क्षमता की कोई कमी नहीं है। संजू सैमसन को भी T20 वर्ल्ड कप टीम में चुना जा सकता है। वैसे बता दें कि संजू एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं, जो अमूमन सिक्स लगाकर अपनी पारी की शुरुआत करते हैं।