क्रिकेट

IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर रिकी पोंटिंग-केन विलियमसन का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में चाहिए सिर्फ 40 रन

Virat Kohli-Rohit Sharma in England: कार्डिफ वनडे में विराट कोहली के पास इंग्लैंड की धरती पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 40 रन बनाते ही वह केन विलियमसन और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
2 min read
Jul 16, 2026
virat kohli
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (फोटो- IANS)

Most ODI Runs in England by Visiting Batter: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली 40 रन बनाते ही रिकी पोंटिंग और केन विलियमसन को पीछे छोड़ देंगे। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 28 पारियों में 62.56 की औसत से 1,439 रन बनाए हैं। इसके बाद केन विलियमसन का नंबर आता है, जिन्होंने 1,393 रन बनाए हैं, जबकि रिकी पोंटिंग ने 38 मैचों की 37 पारियों में 1,387 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड में गरजता है रोहित-विराट का बल्ला

विराट कोहली अब तक 34 पारियों में 1354 रन बना चुके हैं और अगर कार्डिफ में वह सिर्फ 40 रन बना लेते हैं तो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था, लेकिन दूसरे मुकाबले में दोनों बल्लेबाज फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड की धरती पर दोनों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट कोहली ने इंग्लैंड में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा का औसत 62.56 का रहा है।

कार्डिफ में रोहित शर्मा भी कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि अगर उनका बल्ला नहीं चलता है और विराट कोहली 85 रन बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में 90 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, वह दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली ने इंग्लैंड में एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। वह भी दो बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का हाई स्कोर 130 रन है, जबकि रोहित शर्मा का हाई स्कोर 151 रन रहा है।

इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम है। उन्होंने 124 मैचों की 111 पारियों में 4670 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका बल्लेबाजी औसत रोहित शर्मा और विराट कोहली से कम रहा है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

क्रमखिलाड़ीदेशमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
1रोहित शर्माभारत28143962.5677
2केन विलियमसनन्यूजीलैंड24139369.6549
3रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया38138742.0336
4विराट कोहलीभारत34135450.14112
5विवियन रिचर्ड्सवेस्टइंडीज31134564.0445
6राहुल द्रविड़भारत32123845.85211
7महेला जयवर्धनेश्रीलंका32119741.2735
8बाबर आज़मपाकिस्तान26118351.4335
9शिखर धवनभारत22114260.1044
10रॉस टेलरन्यूजीलैंड29113343.5728
Updated on:
16 Jul 2026 02:35 pm
Published on:
16 Jul 2026 02:31 pm