क्रिकेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में बन सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज एजबेस्टन में शुरू हो गया है। इस मैच में 3 खास रिकॉर्ड बन सकते हैं। आइए आपको इन रिकार्डों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2022, 7:43 PM IST
india_vs_england.jpg
India vs England

IND vs ENG: भारत के इंग्लैंड दौरे का आखिरी टेस्ट मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में शुरू हो गया है। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह भारत के पिछले साल इंग्लैंड दौरे के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक मैच है। गौरतलब है कि भारत अभी तक इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। भारत को इस ऐतिहासिक सीरीज जीतने के लिए ड्रॉ या जीत की आवश्यकता है। इसके अलावा इस बड़े मैच में कुछ अन्य रिकॉर्ड भी बन सकते हैं आइए आपको उन रिकार्डों के बारे में बताते हैं

1) इस ऐतिहासिक मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71वां शतक लगा सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे, गौरतलब है कि पोंटिंग के नाम 71 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, वनडे में स्टोक्स और रूट की हुई वापसी

2) इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को अपने टेस्ट करियर के 550 विकेट लेने के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए। वह इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अगर वह भारत के खिलाफ 1 विकेट ले लेते हैं तो वह 550 विकेट अपने टेस्ट में पूरे कर लेंगे।

3) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 2000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 64 रनों की जरूरत है। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन बना लेते हैं तो वह सबसे तेज बतौर विकेटकीपर भारत की तरफ से 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें - पांड्या Royal London Cup में इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे, जानें क्या पूरा मामला

Updated on:
1 Jul 2022, 7:43 PM IST
Published on: