क्रिकेट

भारतीय टीम के लिए बढ़ी चिंता, फील्डिंग करने नहीं उतरे रोहित और पुजारा, बीसीसीआई ने दिया अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरी पारी में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरे।
less than 1 minute read
Sep 05, 2021
rohit_sharma-3.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड मेें खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में शतक और चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक लगाया था। लेकिन खेलते वक्त चेतेश्वर पुजारा के पैर में मोच आ गई थी, जिसके बाद पट्टी बांधकर उन्होंने बल्लेबाजी की थी। लेकिन भारतीय टीम के लिए चिंताजनक बात यह है कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही चौथे दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे।

बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही मैदान में फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। रोहित के बाएं घुटने में तकलीफ है जबकि पुजारा के बाएं टखने में दर्द है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम इनका आकलन कर रही है। यह भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती। हालांकि चोट की गहराई के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दूसरी में रोहित और पुजारा ने संभाली थी पारी
ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत ही भारत दूसरी पारी में 466 रन का स्कोर खड़ा कर पाया। टीम इंडिया को 367 रनों की कुल बढ़त मिली है। इंग्लैंड की टीम को भारत से करारा जवाब मिला है। शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी की तरह इस बार भी अर्धशतक जमाया है। ऋषभ पंत ने भी 50 रन बनाते हुए टीम को मजबूती की तरफ लेकर जाने का काम किया है। देखना होगा कि इंग्लिश टीम अब कैसा खेल दिखाती है।

Published on:
05 Sept 2021 11:30 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच