क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने नहीं मानी संजू सैमसन की बात, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हुआ बड़ा नुकसान

IND vs ENG Semifinal 2: वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही है।
2 min read
Mar 05, 2026
Abhishek Sharma and Sanju Samson
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Abhishek Sharma Flop Again: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही। अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस टूर्नामेंट में स्पिन के खिलाफ वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन ने उसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने से मना भी किया था। लेकिन अभिषेक शर्मा ने उनकी बात नहीं मानी और लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।

फिर स्पिनर का शिकार हुए अभिषेक

विल जैक्स ने उन्हें फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ जिंबॉब्वे के खिलाफ ही अभिषेक शर्मा का बल्ला चला था, जहां उन्होंने एक शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके बाद अब तक खेले 6 मुकाबलों में वह फ्लॉप रहे हैं। एक मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम में रन चेज करना आसान माना जाता है। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते।

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इससे पहले पांच बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें से तीन बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि दो बार इंग्लैंड ने फतह हासिल की है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होगी। हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।