क्रिकेट

चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की हार के बाद फूटा वॉन का गुस्सा, कहा कमियां उजागर कर दी

IND vs ENG: ओवल में खेले गए चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
2 min read
michael vaughan
michael vaughan

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने द ओवल में खेले गए चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टेस्ट टीम की सभी कमियों को उजागर कर दिया है।

इंग्लैंड टीम की कमियां उजागर हुईं
वॉन ने द टेलेग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा,'इंग्लैंड टेस्ट टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में कमियां इस सप्ताह उजागर हुई। उनका मुकाबला ऐसी टीम से था जिन्हें जीतने के महत्वपूर्ण पलों का अंदाजा है। एक बार फिर यह साबित हुआ है कि इंग्लैंड को मददगार माहौैल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज या मिस्ट्री स्पिनर की कमी है।

इंग्लैंड की फील्डिंग में सुधार नहीं
वॉन ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि पिछले कुछ वर्षो से इंग्लैंड की फील्डिंग में सुधार क्यों नहीं आया। वॉन ने कहा, 'मैं जानना चाहता हूं कि पिछले कुछ वर्षो से इंग्लैंड की फील्डिंग में सुधार क्यों नहीं आया। ये लगातार मौके छोड़ रहे हैं। इन्हें भारत को पहली पारी में 125 रनों पर ऑलआउट कर देना चाहिए था। इसके बाद वह अगर 290 रन बनाने तो सही होता। वे सपाट पिच होने पर ज्यादा रन नहीं बना पाते हैं।

पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत को लेकर टीम इंडिया की सराहना की। पीएम मोदी ने इसे भारत के लिए टीकाकरण के मोर्चे और क्रिकेट के मैदान दोनों के लिए एक महान दिन करार दिया। पीएम मोदी ने कहा,'फिर से महान दिन टीकाकरण के मोर्चे पर और क्रिकेट पिच पर। हमेशा की तरह टीम इंडिया जीती। भारत में सोमवार को एक करोड़ लोगों को टीका लगा।

Published on:
07 Sept 2021 02:55 pm
Also Read
View All
IND vs SL: भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट के बीच दिनेश चांदीमल अस्पताल में भर्ती, बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट पसिंदु सोरियाबंदरा मैदान पर उतरे

IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL: चौथे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ढाया कहर, 120 रन पर ढेर ही हो गई भारत की आधी टीम

IND vs SL: ‘हमने बहुत मार खाई है’, अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होने का सुनाया अनसुना किस्सा

AUS vs BAN: बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदल दी टीम, 2 साल में 6 ओपनर्स ने तोड़ा भरोसा