
Vaibhav Suryavanshi-Abhishek Sharma Viral Video: भारत और आयरलैंड (India vs Ireland) के बीच आज शाम 6 बजे से बेलफास्ट में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच मजाकियां अंदाज में नोकझोंक देखने के मिल रही है।
इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से कई बदलाव हुए हैं, जिसमें कप्तानी और उपकप्तानी में बदलाव, कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना शामिल हैं लेकिन सूर्यवंशी का खेलना चर्चा का विषय बना हुआ है। मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यवंशी स्पिन बॉलिंग करते नजर आए, जहां वह टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें एक ऐसी गेंद डाली, जिसपर अभिषेक ने शॉट खेला और गेंद ऊपर वाले नेट पर जा लगी। इसके बाद सूर्यवंशी आउट की अपील करने लगे लेकिन अभिषेक आखिरी तक मना करते रहे। हालांकि वह बाद में बैटिंग से हट गए लेकिन वह सूर्यवंशी को बाद में भी यह समझाते नजर आए कि वह आउट नहीं थे। इस मजाकिया अंदाज की नोकझोंक की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है।
भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे, तो नॉर्थन आयरलैंड में स्थित है। इस सीरीज के दोनों मैच शाम 6 बजे से शुरू होंगे, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है।
इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी सिरदर्दी ये होगी, कि वैभव सूर्यवंशी का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा। क्योंकि इससे पहले टी20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आए थे। दोनों राइट-लेफ्ट हैंड के कॉन्बिनेशन में भी फिट बैठते थे। लेकिन अब सूर्यवंशी के आने से टीम में 3 लेफ्टी ओपनर हो गए हैं, जिसमें अभिषेक ईशान के साथ सूर्यवंशी भी शामिल हैं। ऐसे मे अब टी20 में सूर्यवंशी और संजू की जोड़ी ओपनिंग करते दिख सकती है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव