26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

Vaibhav Suryavanshi आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते ही वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi, Jofra Archer, India vs England T20 2026, Rajasthan Royals IPL, Vaibhav weakness, Archer bowling plan, IPL Eliminator 2026, India cricket team, England cricket team, Harare U19 World Cup, India A cricket, trending cricket news,

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Suryavanshi Set To Break Washington Sunder Record: वैभव सूर्यवंशी अगर आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर का ही नहीं बल्कि वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। भारत और आयरलैंड (India vs Ireland) के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 6:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें सूर्यवंशी के खेलने की पूरी संभावना है।

सुंदर ने किया था सबसे कम उम्र में टी20 डेब्यू

अगर सूर्यवंशी आज डेब्यू करते हैं, तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के नाम है। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 18 साल 80 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था।

अगर सूर्यवंशी आज डेब्यू करते हैं, तो वह सुंदर का रिकॉर्ड तोड़कर इस सूची में पहले स्थान पर आ जाएंगे। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था, जबकि वनडे क्रिकेट में भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 16 साल 238 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी के लिए अभी टेस्ट और वनडे क्रिकेट डेब्यू काफी दूर है, लेकिन अगर वह टी20 में डेब्यू करते हैं तो एक नया कीर्तिमान रच देंगे। भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

डेब्यू करने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

फॉर्मेटखिलाड़ी का नामउम्रविपक्षी टीमतारीख
टेस्टसचिन तेंदुलकर16 वर्ष, 205 दिनपाकिस्तान15 नवंबर, 1989
टेस्टपीयूष चावला17 वर्ष, 75 दिनइंग्लैंड9 मार्च, 2006
टेस्टशिवरामकृष्णन17 वर्ष, 118 दिनवेस्टइंडीज28 अप्रैल, 1983
टेस्टपार्थिव पटेल17 वर्ष, 152 दिनइंग्लैंड8 अगस्त, 2002
टेस्टमनिंदर सिंह17 वर्ष, 193 दिनपाकिस्तान23 दिसंबर, 1982
वनडेसचिन तेंदुलकर16 वर्ष, 238 दिनपाकिस्तान18 दिसंबर, 1989
वनडेमनिंदर सिंह17 वर्ष, 222 दिनपाकिस्तान21 जनवरी, 1983
वनडेहरभजन सिंह17 वर्ष, 288 दिनन्यूजीलैंड17 अप्रैल, 1998
वनडेपार्थिव पटेल17 वर्ष, 302 दिनन्यूजीलैंड4 जनवरी, 2003
वनडेलक्ष्मी रतन शुक्ला17 वर्ष, 320 दिनश्रीलंका22 मार्च, 1999
वनडेचेतन शर्मा17 वर्ष, 338 दिनवेस्टइंडीज17 दिसंबर, 1983
टी20वॉशिंगटन सुंदर18 वर्ष, 80 दिनश्रीलंका24 दिसंबर, 2017
टी20ऋषभ पंत19 वर्ष, 120 दिनइंग्लैंड1 फरवरी, 2017
टी20इशांत शर्मा19 वर्ष, 152 दिनऑस्ट्रेलिया1 फरवरी, 2008
टी20राहुल चाहर20 वर्ष, 2 दिनवेस्टइंडीज6 अगस्त, 2019
टी20सुरेश रैना20 वर्ष, 4 दिनदक्षिण अफ्रीका1 दिसंबर, 2006

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग