क्रिकेट

IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का रिकॉर्ड चेज, संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक से न्यूजीलैंड में लिख दी नई कहानी

India vs New Zealand T20: भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 5:44 PM IST
IND vs NZ 1st t20 Sanju Samson
संजू सैमसन (फोटो - IANS)

IND vs NZ 1st T20 2026 Highlights: क्राइस्टचर्च में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 225 रन बनाए। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले यहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैदान पर 177 रन का लक्ष्य चेज किया था। टीम इंडिया के इतिहास का भी यह सबसे बड़ा चेज है। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 209 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

फिलिप्स ने खेली धमाकेदार पारी

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए पांच ओवर में 49 रन जोड़ दिए। टिम सीफर्ट 24 रन बनाकर आउट हुए, तो फिन एलन ने 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 28 रन बनाए, तो बेवन जैकब्स ने 16 गेंद में 31 रन बनाए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ 40 गेंद में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के जड़े।

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने 40 से ज्यादा रन दिए। टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम के सभी पांच गेंदबाजों ने 40 या उससे ज्यादा रन खर्च किए। भुवनेश्वर कुमार की वापसी यादगार नहीं रही। उन्होंने दो नो-बॉल और दो वाइड गेंदें भी डालीं। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 49 रन खर्च किए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। अर्शदीप ने 45, मयंक ने 40 और अक्षर पटेल ने 51 रन खर्च किए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला।

संजू ने जड़ा साल का 8वां अर्धशतक

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम ने छह ओवर में 94 रन जोड़ दिए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 29 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, संजू सैमसन ने 33 गेंद में 67 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे। संजू ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस साल का 8वां अर्धशतक है। संजू के अलावा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी 8-8 अर्धशतक जड़ दिए हैं।

Updated on:
22 Oct 2026, 5:44 PM IST
Published on: