क्रिकेट

अभिषेक-रिंकू ने नागपुर में मचाया तहलका, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

India vs New Zealand 1st T20: नागपुर के VCA स्टेडियम में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के 84 और रिंकू सिंह के नाबाद 44 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है।

2 min read
Jan 21, 2026
अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए हैं। यह भारतीय टीम का टी20 में न्यूजीलैंड के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। हालांकि संजू सैमसन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वह सिर्फ 10 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश के वर्ल्डकप मैचों के वेन्यू पर ICC का बड़ा फैसला, वोटिंग में पाकिस्तान की भी हुई फजीहत

22 गेंदों में अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से ईशान किशन भी पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा का साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 23-23 गेंदों में यह कारनामा किया था। एक ओर जहां अभिषेक का बल्ला आग उगल रहा था, तो दूसरी ओर सूर्या संभलकर खेल रहे थे।

11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 25 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अभिषेक शर्मा 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। रिंकू ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 238 रन तक पहुंचने में सफल रही।

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने एक ओवर में 20 रन लुटाए, जबकि काइल जैमीसन की भी जमकर धुनाई हुई। मिचेल सैंटनर ने 3 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Also Read
View All

अगली खबर