
IND vs NZ 1st Test Weather Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए इस सीरीज को जीतना काफी महत्वपूर्ण है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस टेस्ट के पांचों दिन बारिश की संभावना है, अगर ये टेस्ट बारिश से धुलता है तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। IMD ने इस टेस्ट के शुरुआती दो दिनों में 41% बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना तो तीसरे दिन 67% बारिश की संभावना व्यक्त की है। जबकि आखिरी दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कानपुर की तरह ही बेंगलुरू का मौसम भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट खराब करने के मूड में हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के पहले दिन का खेल बारिश से धुल सकता है। इस मैच के सभी पांच दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी हुई है। ऐसे में बारिश के कारण खेल खराब होने की प्रबल संभावना है। बेंगलुरु में सोमवार को सुबह हुई बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूजीलैंड और भारतीय टीम को इंडोर प्रैक्टिस सेशन करने पड़े थे।
16 अक्टूबर: पहले दिन आसमान में 100% बादल छाए रहने का अनुमान है और दोपहर में गरज के साथ 41% बारिश होने की संभावना है। सुबह की बूंदाबांदी या रात भर बारिश होने से मैच देरी से शुरू हो सकता है।
17 अक्टूबर: दूसरे दिन भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। दोपहर में 2 घंटे की बारिश में 40% बारिश होने का अनुमान है।
18 अक्टूबर: बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन मौसम और भी खराब रह सकता है। तीसरे दिन गरज के साथ 67% बारिश होने का अनुमान है।
19 अक्टूबर: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन 25% बारिश का अनुमान है।
20 अक्टूबर: पांचवें दिन भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन 24% बारिश का अनुमान है।