25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 साल से घर में अजेय टीम इंडिया, कीवियों को डरा सकते हैं ये आंकड़े

IND vs NZ 1st Test: भारतीय टीम 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 36 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Oct 2024, 8:00 AM IST

IND vs NZ 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। यदि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो घरेलू मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 36 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। वहीं, भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ कभी कोई सीरीज नहीं गंवाई है। भारत ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से कुल 12 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें से 10 जीती और दो ड्रॉ खेली हैं। आखिरी बार न्यूजीलैंड की टीम भारत में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में 20 साल पहले सफल हुई थी। तब दो टेस्ट मैचों की सीरीज का कोई परिणाम नहीं निकला था।

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अभी शीर्ष पर है और यदि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रहती है तो उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को पांच टेस्ट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उसे मेजबान कंगारू टीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है। ऐसे में भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने का मौका गंवाना नहीं चाहेगी। वहीं, कीवी टीम छठे स्थान पर है और वो भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।

नए कप्तान टॉम लैथम के लिए चुनौती नहीं आसान

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में खेला गया एकमात्र टेस्ट बारिश से धुल गया। इसके बाद श्रीलंका दौरे पर उसे 0-2 से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद टिम साउदी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन की चोट ने भी मुुश्किलें पैदा कर दीं, जो पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में नए कप्तान टॉम लैथम के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।

भारतीय स्पिनरों का तोड़ खोजना होगा

कीवी टीम के बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 2023 से लेकर अब तक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। ऐसे में उन्हें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी का तोड़ खोजना होगा।

यह भी पढ़ें : भारतीय तेज गेंदबाजों से 'खौफजदा' स्टीव स्मिथ! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ओपनिंग से इनकार

कोच गंभीर बोले, हम टेस्ट में भी तेज-तर्रार बल्लेबाजी करेंगे

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ संकेत दिए कि भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में भी तेज-तर्रार बल्लेबाजी करेगी। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट में भी उच्च जोखिम वाली क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्याहित करती रहेगी। गंभीर ने कहा, हम चाहते हैं कि खिलाड़ी आक्रामक हों, मैदान प उतरें और अपना स्वाभाविक खेल खेलें। हमें बल्लेबाजों को रोककर रखने की क्या जरूरत है? यदि वे अपने स्वाभाविक खेल के जरिए एक दिन में 400 या 500 रन बना सकते हैं तो ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है।

भारतीय टीम का दमदार रिकॉर्ड

1988 में आखिरी बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मुंबई टेस्ट हारी थी
36 टेस्ट भारत ने घर में न्यूजीलैंड से खेले, 17 जीते, 2 हारे, 17 ड्रॉ रहे
62 टेस्ट मैच भारत ने कीवी टीम से कुल खेले, 22 जीते, 13 हारे, 27 ड्रॉ
12 टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड ने भारत में खेलीं
10 सीरीज भारतीय टीम ने जीती और दो ड्रॉ रहीं