
डेविड वॉर्नर ने जब से संन्यास लिया ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में एक ओपनर की जगह खाली पड़ी है। वॉर्नर के बाद उनकी जगह स्टीव स्मिथ से पारी की शुरुआत कराई जा रही थी लेकिन अब उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर ओपनर उतरने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। वहीं, इयान चैपल पहले ही ये सलाह दे चुके हैं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रेविस हेड से ओपनिंग नहीं कराना, उन्हें अश्विन जैसे स्पिनर के सामने के लिए बचा कर रखना। इससे अब चयनकर्ता जॉर्ज बेली के साथ टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर जॉर्जर बेली ने पुष्टि की है कि स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे। वह नंबर चार पर उतरना चाहते हैं। स्टीव स्मिथ ने कुछ मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे लेकिन सफल नहीं हो सके। न्यूजीलैंड में भी संघर्ष करते नजर आए। अब वे फिर से मध्यक्रम में उतराना चाहते हैं।
बेली ने पुष्टि की कि कप्तान पैट कमिंस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने स्टीव स्मिथ को उनके पसंदीदा नंबर 4 पर वापस लाने का निर्णय लिया है। बेली ने कहा कि ग्रीन की चोट के अलावा पैट कमिंस, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और स्मिथ लगातार बातचीत कर रहे थे। स्टीव ने ओपनिंग की बजाय मध्यक्रम में उतरने की इच्छा जताई थी।
Updated on:
14 Oct 2024, 3:56 PM IST
Published on:
14 Oct 2024, 2:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.