क्रिकेट

VVS लक्षमण और जस्टिन लैंगर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं शुभमन गिल, दूसरे वनडे में रच सकते हैं इतिहास

Shubman Gill, India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। शतक लगाते ही वह वीवीएस लक्ष्मण, जस्टिन लैंगर और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 8:22 PM IST
Shubman Gill
शुभमन गिल (फोटो- IANS)

India vs New Zealand 2nd ODI: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल जब वेलिंगटन में उतरेंगे, तो उनकी नजर वीवीएस लक्ष्मण और जस्टिन लैंगर के शतकों के रिकॉर्ड पर होगी। शुभमन अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 शतक लगा चुके हैं, जबकि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 220 मैच खेलने के बाद 23 शतक लगाए थे।

शिखर धवन की बराबरी करने का मौका

इसके अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, टीम इंडिया के केएल राहुल, इंग्लैंड के ज्योफ्री बॉयकॉट और ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर ने भी 23-23 शतक लगाए हैं। शुभमन गिल अगर वेलिंगटन वनडे में शतक जड़ देते हैं, तो उनके 24 शतक हो जाएंगे और वह इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे। साथ ही शिखर धवन के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

शिखर धवन ने 2022 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला और बाद में सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने 269 मैचों की 288 पारियों में 24 शतक लगाए। शुभमन गिल ने अब तक सिर्फ 150 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनकी 183 पारियों में उन्होंने 7,662 रन बनाए हैं। गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट में औसत लगभग 48 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत करते हुए 37 रन बनाए थे। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए थे। दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम ने टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला था। उस मैच में भारत ने 199 रन के लक्ष्य को सिर्फ 80 गेंदों में हासिल कर लिया था। बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाने वाली वेलिंगटन की पिच पर बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। इस तरह की पिच पर शुभमन गिल का बल्ला भी जमकर बोलता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी (देश)शतकअर्धशतकमैचपारीऔसत
शिखर धवन (भारत)245526928839.66
शुभमन गिल (भारत)233215018347.88
जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया)233011318944.89
ज्योफ्री बॉयकॉट (इंग्लैंड)235114422745.98
केएल राहुल (भारत)236324428241.04
फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)236626230442.57
वीवीएस लक्ष्मण (भारत)236622030841.64
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)235328734837.11
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)237636740235.90
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)238548254434.65
Updated on:
6 Nov 2026, 8:22 PM IST
Published on: