क्रिकेट

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। टीम इंडिया 1-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 10:31 PM IST
IND vs NZ 1st ODI
भारत और न्यूजीलैंड (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand Wellington ODI Stats: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है। हार के बाद मिचेल सैंटनर ने वेलिंगटन वनडे जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल करने का दावा किया था, लेकिन वेलिंगटन (Hnry Stadium, Wellington) के आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में नहीं हैं। यहां खेले गए पिछले 5 में से न्यूजीलैंड को सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिली है।

आखिरी मैच में इंग्लैंड को दी थी कीवी टीम ने शिकस्त

इस मैदान पर आखिरी वनडे मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जहां कीवी टीम ने दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। उससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 2019 में 35 रन से हराया था। 2018 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था, तो 2017 में साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम को मात दी थी। जबकि 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने ब्लैक कैप्स को शिकस्त दी थी। उससे पहले यहां वर्ल्डकप 2015 के कई मुकाबले खेले गए थे, जहां कीवी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था।

न्यूजीलैंड ने यहां कुल 30 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 में उसे जीत मिली, जबकि दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला और 11 बार उसे हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने यहां कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। भारतीय टीम ने यहां आखिरी बार 2019 में मुकाबला खेला था, जिसमें उसने न्यूजीलैंड को 35 रन से शिकस्त दी थी।

पहली पारी का औसत स्कोर 250 से कम

वेलिंगटन के आंकड़ों की बात की जाए, तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 232 और दूसरी पारी का 206 रन है। हालांकि, इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 393 रन का विशाल स्कोर भी खड़ा किया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को 79 रन पर ढेर कर दिया था। श्रीलंका ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ 315 रन का लक्ष्य हासिल किया है, तो इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 234 रन का स्कोर डिफेंड कर लिया था।

Published on: