
India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेला जाना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए इस मैच को जीत बहुत ही जरूरी है, क्योंकि अब एक भी हार उसे फाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को अपनी प्लेइंग इलेवन काफी सोच-समझकर चुननी होगी। खासतौर पर प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को भी शामिल करना ही होगा, क्योंकि उनके साथ टेस्ट क्रिकेट में पिछले सात साल से एक अजब संयोग रहा है। आइये आपको भी उस संयोग के बारे में बताते हैं।
क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद सिराज पिछले सात साल से भारतीय टेस्ट टीम के लिए लकी चार्म रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात सालों में एशिया के बाहर मोहम्मद सिराज को जब भी टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन इलेवन से बाहर किया है, तब-तक टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, इस काल खंड में भारत ने एशिया के बाहर 10 टेस्ट जीते हैं और ये अजब संयोग ही कि इन सभी की प्लेइंग इलेवन में सिराज शामिल रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को क्राइस्टचर्च में प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।
बता दें कि मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था। वह अभी तक टीम इंडिय के लिए 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 90 पारियों में सिराज 144 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/190 है। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 29.63 रहा है। घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। वह अब तक 97 प्रथम श्रेणी मैचों की 177 पारियों में 27.22 के औसत से 328 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/59 और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11/136 है।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर/रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज/मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराड़।