क्रिकेट

IND vs NZ: ऋषभ पंत के छक्के से भी नहीं घबराए जैकब डफी, अगले ही ओवर में जाल बिछाकर किया आउट

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का विकेट लेने की रणनीति का खुलासा किया। पंत 39 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 23 रन बना सके।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:30 PM IST
Rishabh Pant, IND vs NZ 2nd Test
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शॉट खेलते ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल ने 6 विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि ऋषभ पंत ने 5वें नंबर पर आकर कीवी गेंदबाजों को परेशान किया लेकिन मेजबान टीम ने पहले से तैयारी कर रखी थी और उनके लिए ऐसा जाल बिछा रखा था, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उसने 23 रन के स्कोर पर ही पंत को आउट कर दिया।

खराब शॉट खेलकर आउट हुए पंत

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने शनिवार को हेगली ओवल में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत का विकेट चटकाने के बाद बड़ा खुलासा किया और बताया कि पंत को आउट करने के लिए न्यूजीलैंड ने किस तरह का प्लान बनाया था। पंत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 39 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने जैकब डफी की गेंद पर लापरवाही भरा शॉट खेला और अपना विकेट फेंककर पवेलियन लौट गए। उनके विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की हालत और खराब हो गई।

आउट होने से पहले ऋषभ पंत ने जैकब डफी के ओवर में लॉन्ग-ऑन के ऊपर शानदार छक्का लगाया था। इसके बाद डफी ने अपना प्लान बदला और अगले ओवर में बेहतर लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने ऐसी गेंद फेंकी, जो अंदर की ओर आ रही थी, लेकिन पंत उसे सही तरीके से नहीं खेल पाए और गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

छक्का खाने के बाद डफी ने बदला प्लान

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद डफी ने कहा, "ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज के खिलाफ आपको अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ता है। वह बार-बार क्रीज से बाहर निकलकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। मगर मैं इसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं था। ऐसे शॉट कभी सफल होते हैं और कभी नहीं। हमारी कोशिश यही थी कि उन्हें अपनी तय लेंथ से बाहर जाकर शॉट खेलने का मौका न दें। कई बार बल्लेबाज जानबूझकर ऐसी कोशिश करते हैं, जिससे गेंदबाज अपनी लेंथ बदल दे, क्योंकि वही वह चाहता है। इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम अपनी योजना पर कायम रहें और उनकी प्लान का हिस्सा न बने।"

डफी ने कहा, "बल्लेबाज चाहता है कि गेंदबाज अपनी तय योजना से हट जाए और उसकी पसंद की लेंथ पर गेंद डाले। इसलिए हमें इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए। शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल भी हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है, चाहे सामने ऋषभ पंत हों या कोई दूसरा बल्लेबाज। इसी कारण इस तरह की गेंदबाजी हमेशा महत्वपूर्ण रहती है।" डफी ने अपने आठ ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि काइल जेमीसन ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:30 PM IST
Published on: