
IND vs NZ 4th T20I Playing 11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब इसका चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुक्रवार को खेला जाएगा। जहां सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि हल्की चोट की वजह से पिछले दो मैच मिस करने वाले ईशान किशन अगर इस मुकाबले के लिए फिट होते हैं, तो फिर किसको बाहर किया जाएगा? टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए इस सवाल को हल करना एक बड़ी चुनौती होगा।
बता दें कि ईशान किशन की चोट के बाद टीनेजर सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को पिछले दो मैचों में शामिल किया गया था। पहले मैच में नंबर-3 उन्हें रास नहीं आया और वह 8 गेंदों पर संघर्ष करते हुए सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए पिछले मुकाबले में उन्होंने फिर से अपने पसंदीदा स्थान पर उतरते हुए अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ देते हुए एकतरफा कर दिया।
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों पर 236 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। अब सवाल ये है कि क्या इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन की वापसी पर वैभव को बाहर कर दिया जाएगा।
दरअसल, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज से पहले ही साफ कर दिया गया था कि भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले प्लेयर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसलिए वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इतना ही नहीं चौथे टी20 से पहले पूर्व भारतीय स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है।
उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी पर करियर की शुरुआत में ही उम्मीदों का बोझ न डालें। अश्विन का यह भी मानना है कि अगर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में वापस आते हैं, तो सूर्यवंशी को टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन के लिए जगह छोड़नी चाहिए।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।