क्रिकेट

IND vs NZ: खिताब हारकर भी नहीं टूटा भारत को रुलाने का दावा करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान का घमंड, दे डाला ये बड़ा बयान

India vs New Zealand Final: न्यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेलल सेंटनर टी20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल हारने के बाद कहा कि यहां तक पहुंचने पर मुझे अपने प्‍लेयर्स पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में हमारे सामने कुछ चैलेंज थे, लेकिन, हर स्टेज पर हम आगे बढ़े और अच्छा शो किया। भले ही हम बहुत अच्छे से हार गए, लेकिन मुझे लड़कों पर गर्व है।

2 min read
Mar 09, 2026
India vs New Zealand Final
न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/mufaddal_vohra)

India vs New Zealand Final: न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ 96 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ कीवी टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका भी गंवा बैठी। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। मैच से पहले अहमदाबाद में दर्शकों की भीड़ को शांत करने और भारतीय फैंस का दिल तोड़ने का दावा करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का शायद खिताबी हार के बाद भी घमंड नहीं टूटा। उनके कहां चूक हुई ये बताने के बजाय वह अपनी टीम पर गर्व जताते नजर आए।

'मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व'

मैच के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चरण में हमने उनसे पार पाया और अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, आज रात हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ, शानदार दर्शकों के सामने मात खा गए। फिर भी मुझे टीम पर गर्व है।

'मैदान में नीले रंग का समंदर दिखाई दे रहा था'

भारत में सपोर्ट पर सेंटनर ने कहा कि हम जहां भी खेलते हैं, आमतौर पर शानदार भीड़ देखने को मिलती है। आज मैदान में नीले रंग का समंदर दिखाई दे रहा था। जाहिर है हम फेवरेट नहीं थे, लेकिन भारत को घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का श्रेय देना चाहिए। यहां जीतना हमेशा काफी दबाव के साथ आता है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व होना चाहिए।

'आज हमें बेहतर टीम ने मात दी'

इस टूर्नामेंट में क्या सही हुआ? इस पर सेंटनर ने कहा कि मुझे लगता है कि अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली। हर चरण में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनसे पार पाना अच्छा रहा। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, आज हमें बेहतर टीम ने मात दी, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए।

Published on:
09 Mar 2026 08:38 am