क्रिकेट

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर से मैच में हो गई थी बड़ी गलती, लेकिन नमन धीर ने नहीं बनने दिया कप्तान को ‘विलेन’

India vs New Zealand 1st T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर अपना रिकॉर्ड रन चेज दर्ज किया। इस मुकाबले में नमन धीर ने 280 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 6:44 PM IST
naman dhir
नमन धीर (फोटो- BCCI)

IND vs NZ 1st T20 Highlights and Score: क्राइस्टचर्च में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड चेज दर्ज कर लिया। लेकिन इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर से एक ऐसी गलती हो गई थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया हार भी सकती थी, लेकिन नमन धीर ने 15 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाकर न्यूजीलैंड के मुंह से मैच छीन लिया। मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की गलती पर भी पर्दा पड़ गया।

तिलक ने 54 की स्ट्राइक रेट से की बैटिंग

226 रन के लक्ष्य के जवाब में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दी थी। दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 6 ओवर में 94 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया और तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के लिए भेजा, जिनका टी20 में औसत स्ट्राइक रेट 150 से भी कम का रहा है और यहां टीम इंडिया को 200 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाने की जरूरत थी।

तिलक वर्मा इस मुकाबले में सिर्फ 54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पाए और 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला और वह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव टीम इंडिया पर भारी पड़ने लगा था। श्रेयस अय्यर पर भी दबाव बढ़ने लगा था। अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन असली काम नमन धीर ने किया और 15 गेंदों में 42 रन ठोक डाले।

संजू-अभिषेक ने दी धमाकेदार शुरुआत

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने जिस तरह पारी की शुरुआत की थी, उससे लग रहा था कि टीम इंडिया 15वें ओवर में ही जीत जाएगी। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने काफी धीमी बल्लेबाजी की, जिससे जरूरी रन रेट बढ़ता चला गया। बाद में उनके आउट होने और फिर ईशान किशन के पवेलियन लौटने के बाद मैच फंस गया। हालांकि, नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।

अब तक नमन धीर ने टी20 क्रिकेट में 16वें से 20वें ओवर के बीच 167 गेंदों का सामना किया है और 341 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 10 बार आउट भी हुए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा है। इस दौरान उन्होंने 34 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। अगर तिलक वर्मा की जगह नमन धीर को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया होता तो शायद मैच 15वें ओवर तक खत्म हो जाता।

Updated on:
22 Oct 2026, 6:44 PM IST
Published on: