क्रिकेट

IND vs PAK: स्टेडियम में पाकिस्तानी फैंस ने ज़ोर – ज़ोर से गाया ‘भारतीय राष्ट्रगान’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

मैच से पहले दोनों देशों का ' राष्ट्रगान' गाया जाता है। इस दौरान जब भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया, तो स्टैंड्स में बैठे कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भी जोर-जोर से इसे गाया।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारत का राष्ट्रगान (Photo - Video ScreenShot)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 61 रन से इस मैच को जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: ‘नाकाबिल और जहील आदमी चेयरमैन बन गए…’, पाकिस्तानी की हार के बाद नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारतीय राष्ट्रगान

दरअसल मैच से पहले दोनों देशों का ' राष्ट्रगान' गाया जाता है। इस दौरान जब भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया, तो स्टैंड्स में बैठे कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भी जोर-जोर से इसे गाया। यह भावुक और सम्मानजनक क्षण कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे समय में, जब भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण हैं और मैदान पर दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिला रही हैं, पाकिस्तानी फैंस का भारतीय राष्ट्रगान गाना गाना खेल की सच्ची भावना और बढ़ते आपसी सम्मान का प्रतीक बन गया है। यह घटना याद दिलाती है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद क्रिकेट मैदान पर और स्टैंड्स में क्रिकेट प्रेमी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान कर सकते हैं।

मैच का हाल

कोलंबो में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद आपस में लड़ बैठे भारतीय खिलाड़ी, हार्दिक और सूर्या से भिड़े कुलदीप यादव, Video वायरल
Also Read
View All