क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20: हर्षल और युजवेंद्र के दम पर भारत की उम्मीदें कायम, साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया

भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी-20 मुकाबलों में 48 रनों से हरा दिया है और भारत की पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीतने की उम्मीद अभी भी कायम है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 10:35 PM IST
ind_vs_sa_3rd_t20.jpg
IND vs SA 3rd T20 Match Result

IND vs SA 3rd T20: बल्लेबाजी में ईशान किशन (54 रन) और ऋतुराज गायकवाड (57 रन) के शानदार अर्धशतकों और बाद में हर्षल पटेल (4 विकेट) और युजवेंद्र चहल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आज विशाखापट्टनम में हुए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत की पांच मैचों की सीरीज को जीतने की उम्मीदें कायम है

शानदार रही बल्लेबाजी और गेंदबाजी

इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही पहले विकेट के लिए ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड ने 97 रनों के मजबूत साझेदारी की, इस मैच में भारत के दोनों अपनों ने शानदार अर्धशतक लगाया। हालांकि श्रेयस अय्यर (14 रन) और ऋषभ पंत (6 रन) ने जरूर निराश किया लेकिन अंत में हार्दिक पांड्या के 31 रनों की शानदार पारी के बदौलत भारत साउथ अफ्रीका को 180 रनों का मजबूत लक्ष्य देने में सफल रही।

यह भी पढ़ें - India Tour of Ireland: आयरलैंड दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच, सपोर्ट स्टाफ में इन्हें भी मिली जगह

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी साउथ अफ्रीका की टीम 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं भारत की तरफ से इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और लगातार अंतराल पर साउथ अफ्रीका के विकेट झटके। हषर्ल पटेल और युजवेंद्र चहल ने 7 विकेट निकाले, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार को भी एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा

Updated on:
14 Jun 2022, 10:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

IRE vs NAM: राजस्थान के जय मूंदड़ा फिर मचाई सनसनी, 26 रन पर 6 विकेट चटकाकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड