31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Tour of Ireland: आयरलैंड दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच, सपोर्ट स्टाफ में इन्हें भी मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे के 2 टी ट्वेंटी मुकाबलों के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 14 Jun 2022, 4:40 PM IST

India Tour of Ireland

VVS Laxman

India Tour of Ireland: बीसीसीआई ने भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (vvs laxman) को आगामी आयरलैंड दौरे के दो टी-20 मुकाबलों के लिए मुख्य कोच (Head Coach) नियुक्त किया है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी दूसरे दर्जे की टीम उतार सकती है जबकि भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेल रहे होंगे जो पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गया था। गौरतलब है कि इस आयरलैंड दौरे में भारतीय टीम को 26 और 28 जून को T20i मैच खेलने हैं

स्पोर्ट स्टाफ में इन्हें भी मिली जगह

इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने जहां वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच अप्वॉइंट किया है। वहीं अभी तक इस सीरीज के लिए टी-20 टीम की घोषणा नहीं हो पाई है। बता दें कि लक्ष्मण के अलावा इस टीम में एनसीए के कोच सीतांशु कोटक, साइराज बहुतुले और मुनीश बाली को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज के दौरान कोटक जहां बल्लेबाजी देखेंगे तो बहुतुले को फील्डिंग और मुनीश बाली को गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें - IND vs SA: तीसरे T20 मुकाबलें में कहर बरपाएगा यह भारतीय गेंदबाज, दूसरे मुकाबले में तोड़ दी थी साउथ अफ्रीका की कमर



न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से एक BCCI अधिकारी ने कहा है कि 'मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ इस हफ्ते के अंत में टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। बाली, कोटक और बहुतुले साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही T20 सीरीज से पहले ही वह जुड़ चुके हैं। सीनियर स्टाफ के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण इन चारों को आयरलैंड दौरे के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो मैचों की भी जिम्मेदारी देखेंगे।'

गौरतलब है कि पिछले साल भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी। जहां सीरीज का अंतिम मुकाबला कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था और अब यह मुकाबला 5 जुलाई से शुरू होगा। बता दें कि टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है

यह भी पढ़ें - भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 10 इनिंग में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले चार बल्लेबाज