क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20I: क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर पाएगी भारतीय टीम

पांच मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पिछड़ चुकी है और अब तीसरा मैच कल शाम 7 बजे दोनों टीमों के बीच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 8:24 AM IST
pant_rishabh.png
टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल शाम 7 बजे विशाखापतनम के डॉक्टर YS राजसेकरा रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 से आगे हैं। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट और दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हराया था। पहले मैच में Team India की जहां बल्लेबाजी ठीक हुई तो गेंदबाजी ने काम खराब किया वहीं दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी ठीक नहीं हुई तो गेंदबाजी ने अच्छा काम किया। अब तीसरे मुकाबले में भारत को दोनों पक्षों में सुधार कर साउथ अफ्रीका को टक्कर देनी होगी, जिससे भारत यह मुकाबला जीत सके

Team India के लिए करो या मरो है मुकाबला

बता दें कि भारत के लिए यह मैच करो या मरो का है। इस मैच में हारते ही सीरीज भी टीम इंडिया सीरीज गंवा देगी। पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे और तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों को 1 दिन का गैप मिला है जिससे तैयारी करने में थोड़ी मुश्किलें होंगी। लेकिन यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम लय हासिल करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें - भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 10 इनिंग में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले चार बल्लेबाज

भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर मे सबसे खराब प्रदर्शन

बता दें कि अन्य टीमों के मुकाबले भारतीय टीम अपनी ही सरजमी पर साउथ अफ्रीका से दो-दो हाथ करते हुए लड़खड़ा जाती है। इस बात की गवाई भारत की जीत प्रतिशत के आंकड़े भी देते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की गई है। एनरिक नॉर्खिया और कागिसो रबाडा की तेज गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम अभी तक आसफल रही है। वहीं बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से टॉप ऑर्डर में कप्तान वाबुमा, डिकॉक, डेविड मिलर और हेनरी क्लासेन अच्छा काम कर रहे हैं। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो पावर प्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने होंगे। साथ ही भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।

यह भी पढ़ें - IPL Media Rights E-Auction: BCCI पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, करोड़ो में बिके मीडिया राइट्स, आसान भाषा मे समझे A,B, C और D पैकेज के बारें में

Updated on:
14 Jun 2022, 8:24 AM IST
Published on: