India vs south africa Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए साउथ अफ्रीका के सामने 176 रन डिफेंड करना होगा।
IND vs SA Final T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने इस मैच में शानदार 76 रन की पारी खेली तो अक्षर पटेल ने भी 47 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली ने पारी संभाली और अक्षर पटेल के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को संकट से उबार दिया। आखिरी में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने फिर निराश किया और टीम इंडिया 176 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विराट कोहली के साथ फिर वह पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने पहले ओवर में शानदार लय दिखाई और दूसरे ओवर में भी रोहित ने वही बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन केशव महाराज ने रोहित को पवेलियन भेज दिया। ऋषभ पंत इसी ओवर में अपना विकेट फेंक कर चले गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और 34 के स्कोर पर भारत ने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद क्रीज पर आए अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की और विराट कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया को विकेट गिरने के सिलसिले को रोक दिया।
विराट कोहली और अक्षर ने भारत को 100 के पार पहुंचाया। 106 के स्कोर पर अक्षर पटेल रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। अक्षर के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए और विराट कोहली ने आक्रामक रुख अपना लिया। 19वें ओवर में कोहली 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 59 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 बेहरतरीन छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली और टीम को 167 रन तक पहुंचा दिया।