3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA Final: विराट कोहली को लेकर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, मैच से पहले कर दिया बड़ा दावा

Satta Bazar on IND vs SA World Cup Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले सट्टा बाजार ने विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification
IND vs SA Final T20 World Cup 2024

IND vs SA Final T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में शुरू हुआ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल (T20 World Cup 2024 Final) मुकाबला आजा बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मैच में अब तक की दो सबसे बेहतर खेलने वाली टीमें आमने सामने हैं। साउथ अफ्रीका का मुकाबला भारतीय टीम (India vs South Africa) से होगा, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar on Virat Kohli) ने विराट कोहली (Virat kohli) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आपको बता दें कि कोहली ने इस पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ 75 रन बनाए हैं और वर्ल्ड कप के फाइनल में भी उनपर सबकी नजरे रहेंगी।

Satta Bazar का Virat Kohli पर बड़ा दावा

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के साथ टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 6 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। 2022 में जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं, तो पर्थ का रण प्रोटियाज टीम ने जीता था। दोनों टीमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ी थीं और वहां रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने बाजी मारी थी। इस बार कमान रोहित शर्मा के हाथों में है और पिछले दो मुकाबलों से वही टीम की नैया पार लगा रहे हैं। हालांकि पुरी दुनिया की नजरे विराट कोहली पर होंगी। सट्टा बाजार ने भी बड़ा दावा किया है कि अगर टीम इंडिया को खिताब जीतना है तो विराट कोहली का चलना जरूरी है।

नहीं चला है Virat Kohli का बल्ला

सट्टा बाजार में विराट कोहली पर कम भाव लग रहे हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि कोहली का आज बल्ला चलेगा। पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे रन मशीन विराट कोहली अगर यहां चल जाते हैं तो वह पुराने फैक्ट्स पर पानी फेर देंगे। सिर्फ सट्टा बाजार ही नहीं टीम इंडिया के फैंस भी कोहली के ऊपर ज्यादा निर्भर हैं। ऐसे में कोहली का चलना और न चलना, कही हद तक मैच का नतीजा तय करेगा।

ये भी पढ़ें: एडेन मार्करम का नहीं टूटा यह रिकॉर्ड तो साउथ अफ्रीका जीत जाएगी टी20 वर्ल्ड कप

Story Loader