4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA Final: एडेन मार्करम का नहीं टूटा यह रिकॉर्ड तो साउथ अफ्रीका जीत जाएगी टी20 वर्ल्ड कप

IND vs SA Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस मैच में अगर प्रोटियाज कप्तान अपना रिकॉर्ड बरकरार रखने में कामयाब होते हैं तो साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप जीत जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
IND vs SA Final

IND vs SA T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला आज रात 8 बजे से बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम आमने सामने होंगी। दोनों टीमें इस टू्र्नामेंट में अजेय रही हैं। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दी थी तो भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमें खिताब से एक जीत दूर हैं और फाइनल मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।

टीम इंडिया के फाइनल तक का सफर

भारतीय टीम के अब तक के सफर की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी, उसके बाद पाकिस्तान और यूएसए को हराया। ग्रुप A का आखिरी मैच कनाडा के साथ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बावजूद भारतीय टीम ग्रुप A में टॉप पर रही और सुपर 8 में उन्होंने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारतीय टीम की सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से हुआ, जहां टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की और फाइनल का टिकट पक्का किया।

ICC इवेंट्स में अब तक नहीं हारे मार्करम

फाइनल में साउथ अफ्रीकी कप्तान उनके सामने हैं, जो आईसीसी इवेंट्स में एक बार भी कप्तान के तौर पर नहीं हारे हैं। आइसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर एडन मार्करम की सफलता दर 100 प्रतिशत है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में अंडर 19 विश्व कप में छह में से छह मैच जीते, उन्होंने 2023 विश्व कप में टेम्बा बावुमा की जगह टीम को दो जीत दिलाई और 2024 टी20 विश्व कप में अब तक अजेय रहे हैं। मार्करम अगर अपनी लय बरकरार रखते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा।

ये भी पढ़ें: