क्रिकेट

IND vs SA: खत्म नहीं हो रहा गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट! साई सुदर्शन प्लेइंग 11 से बाहर, अब ऑलराउंडर करेगा तीन नंबर पर बल्लेबाजी

IND vs SA: टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाज साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी जगह अब ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
2 min read
Nov 14, 2025
Feature image
कोच गौतम गंभीर अब टेस्ट क्रिकेट में भी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं (photo- EspnCricInfo)

India vs South Africa 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर शुरू हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में चौंकाने वाले बदलाव किए हैं, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौतम गंभीर लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे

टीम मैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है। उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। टी20 क्रिकेट के बाद अब टेस्ट फॉर्मेट में भी कोच गौतम गंभीर लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव ला रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर को ऊपरी क्रम में भेजना कितना सही

टीम के पास ध्रुव जुरेल जैसे स्पेशलिस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं, फिर भी वॉशिंगटन सुंदर को ऊपरी क्रम में भेजना मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े करता है। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की स्थिर पोजीशन अहम होती है। टी20 की तरह यहां बार-बार क्रम बदलने से टीम के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में मौका मिला

दक्षिण अफ्रीका की टीम में स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा नहीं खेल रहे। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। वहीं, भारतीय टीम में दो अहम बदलाव हुए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जो नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल हुए हैं। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी प्लेइंग-11 में लौटे हैं। पंत के साथ ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं, यानी भारत चार स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है, जिनमें से तीन ऑलराउंडर हैं। यह रणनीति घरेली परिस्थितियों में स्पिन की ताकत को भुनाने की ओर इशारा करती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।

Updated on:
14 Nov 2025 09:58 am
Published on:
14 Nov 2025 09:43 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला