क्रिकेट

IND vs SL: ‘ऋषभ पंत ने लॉजिक के साथ क्रिकेट सेंस भी पीछे छोड़ दिया’, आउट होने के तरीके पर भड़के दिग्गज क्रिकेटर

Mohammad Kaif on Rishabh Pant: गॉल टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। उनके आक्रामक अंदाज और आउट होने के तरीके पर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाते हुए कॉमन सेंस और क्रिकेटिंग लॉजिक का इस्तेमाल करने की बात कही।
2 min read
Aug 17, 2026
rishabh pant
ऋषभ पंत (फोटो- IANS)

IND vs SL 1st Test Update: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत सिर्फ 39 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के तरीके पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। ऋषभ पंत ने 62 गेंद में 39 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। ऋषभ पंत जिस ओवर में आउट हुए, उसमें नई गेंद ली गई थी और पहली 3 गेंदों पर वह लगातार आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश करते रहे और फिर चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए।

कैफ ने पंत की बैटिंग सेंस पर साधा निशाना

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने न सिर्फ उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए, बल्कि उन्होंने उनके कॉमन सेंस पर भी निशाना साधा। कैफ ने कहा कि जिस तरीके से पंत आउट हुए, उससे मुझे कोई शिकायत नहीं है। वह इसी तरह का क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन सवाल कॉमन सेंस को लेकर है। नई गेंद का पहला ओवर था, क्योंकि 80 ओवर के बाद टेस्ट क्रिकेट में गेंद चेंज हो जाती है और इस ओवर में वह तीन बार आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की।"

कैफ ने आगे कहा, "कॉमन सेंस कहता है कि आप कट शॉट खेल सकते थे। 5-6 ओवरों तक गेंद को आराम से खेलते, क्योंकि गेंद नई थी। टेस्ट क्रिकेट की यही परंपरा है। उनकी तरह जो खेलता है, उसे भी कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना चाहिए। कैफ ने कहा कि मुझे इस बात से हैरानी हुई कि वह पहली ही गेंद पर आगे निकल गए शॉट खेलने के लिए। अगर कोई बल्लेबाज 150 रन के स्कोर पर भी है, तब भी वह नई गेंद के साथ आराम से खेलता है, लेकिन ऋषभ पंत ने लॉजिक और क्रिकेट सेंस को पीछे छोड़ दिया।

पंत के विकेट के बाद लगी झड़ी

इस मुकाबले में ऋषभ पंत के 39 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 140 रन के अंतराल में सात विकेट गंवा दिए। पंत के बाद केएल राहुल 85वें ओवर में आउट हुए, तो देवदत्त पडिक्कल 92वें ओवर में पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा 99वें ओवर में लौटे, तो ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जरूर जमाया और 110वें ओवर में आउट हुए। उसके बाद से मोहम्मद सिराज, मानव सुथार पवेलियन लौट गए और तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा जब आउट हुए, तो टीम इंडिया का स्कोर 462 था।

भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली, तो केएल राहुल 82 रन बनाकर आउट हुए और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Updated on:
17 Aug 2026 11:42 am
Published on:
17 Aug 2026 11:41 am