क्रिकेट

IND vs SL: टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, दूसरा टी20 मैच स्थगित

भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा टी20 मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव आने पर मैच स्थगित कर दिया गया है।
2 min read
Jul 27, 2021
team_india.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs sri lanka) के बीच आज शाम 8:00 बजे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना था। लेकिन इस बीच खबर आ रही हैं कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया है।

आईसोलेट हुई दोनों टीमें
क्रुणाल पांड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भारत और श्रीलंका की टीमें आइसोलेशन में चली गई हैं। अगर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव रही, तो यह मैच बुधवार हो सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।भारत ने पहले टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर बढ़त बना ली थी, लेकिन अब इस सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है।

पहले से ही थी कोरोना की चपेट में आने की आंशका
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी 20 में भारत श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। दूसरा टी 20 जीतकर टीम इंडिया वनडे की तरह सीरीज पर कब्जा करना चाहती थी। पहले से ये आशंका जताई जा रही थी कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। सीरीज के आगाज से पहले ही श्रीलंकाई स्टाफ के कई लोग कोरोना की चपेट में आए थे। श्रींलका के कई खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर कोरोना पॉजिटिव हुए थे। हालांकि उन्हें फिर भारत के खिलाफ सीरीज के लिये टीम में नहीं चुना गया था।

पहले पंत हो गए थे कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर गए रिषभ पंत समेत कई खिलाड़ी और कोच कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब खतरा ये है कि श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के बाकी 2 मैच रद्द भी किये जा सकते हैं।

Updated on:
27 Jul 2021 04:46 pm
Published on:
27 Jul 2021 04:29 pm
Also Read
View All
कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट