क्रिकेट

IND vs SL: कोलंबो टेस्‍ट में दूसरे दिन लगी रिकॉर्ड की झड़ी, पंत-जुरेल ने किया कमाल तो श्रीलंका हुआ शर्मसार

IND vs SL 2nd Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन सोमवार को मेजबान टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वहीं, भारत की ओर से ऋषभ पंत अर्धशतक और ध्रुव जुरेल ने शतक के साथ कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं।
2 min read
Aug 24, 2026
IND vs SL 2nd Test Day 2
कोलंबो टेस्‍ट के दूसरे दिन आखिरी सेशन में श्रीलंकाई ओपनर को सस्‍ते में आउट करने की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SL 2nd Test Day 2 Records: भारत ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पडिक्‍कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों की भूमिका अहम रही। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में महज 8 रन के स्‍कोर पर दो विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन सोमवार को जहां भारत की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं, तो वहीं श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आइये दूसरे दिन बने कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।

श्रीलंका ओपनिंग जोड़ी फिर सस्‍ते में सिमटी

कोलंबो टेस्‍ट में भी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी असफल रही। दूसरे दिन तीसरे आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रही श्रीलंका को महज 1 रन के स्‍कोर पर पहला झटका लगा। जब लाहिरू उदारा को एक रन के निजी स्‍कोर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा ने यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। बता दें कि 2026 में ये सातवीं बार है, जब श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी असफल रही है।

2026 में श्रीलंका की ओपनिंग पार्टनरशिप

टेस्ट पारीओपनिंग स्टैंड
18 रन
22 रन
32 रन
415 रन
513 रन
60 रन
71 रन (कोलंबो टेस्‍ट की पहली पारी)

टेस्ट में 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय

रैंकखिलाड़ीविपक्षीमैदानसाल99 से 100 तक गेंदें
1रविचंद्रन अश्विनवेस्टइंडीजग्रोस आइलेट201615
2मुरली विजयइंग्लैंडट्रेंट ब्रिज201414
3ध्रुव जुरेलश्रीलंकाकोलंबो (SSC)202613
4वीवीएस लक्ष्मणऑस्ट्रेलियादिल्ली200812
4सचिन तेंदुलकरऑस्ट्रेलियानागपुर200812

श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे विदेशी बल्लेबाजों के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

रैंकबल्लेबाजटीमस्कोरमैदानसाल
1रिचर्ड हैडलीन्यूजीलैंड151*कोलंबो (SSC)1987
2डेनियल विटोरीन्यूजीलैंड140कोलंबो (SSC)2009
3सलमान आगापाकिस्तान132*कोलंबो (SSC)2023
4ध्रुव जुरेलभारत115*कोलंबो (SSC)2026
5कर्टिस कैंफरआयरलैंड111गॉल2023

WTC रनों में ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा

ऋषभ पंत के नाम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2,948 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने अपने कप्‍तान शुभमन गिल 2,917 रन को पीछे छोड़ा है। इस मामले में रोहित शर्मा 2,716 रन के साथ तीसरे नंबर पर है, जो कि टेस्‍ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

विदेशी मैदानों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

रैंकविकेटकीपररनऔसत
1ऋषभ पंत2,501*41.68
2एमएस धोनी2,49632.84
3फारुख इंजीनियर1,20932.67
4सैयद किरमानी1,10921.74
5किरण मोरे90129.06
Updated on:
24 Aug 2026 07:10 pm
Published on:
24 Aug 2026 07:10 pm