क्रिकेट

IND vs SL: कोलंबो टेस्‍ट के चौथे दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें हर घंटे के मौसम का हाल

IND vs SL 2nd Test Day 4 Weather: भारत के लिए जीत के लिहाज से कोलंबो टेस्‍ट का चौथा दिन बेहद ही महत्‍वपूर्ण है, लेकिन बुधवार को 97 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में कुछ घंटे का खेल धुल सकता है। आइये बुधवार को हर घंटे के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Aug 25, 2026
IND vs SL 2nd Test Day 4 Weather
बारिश के चलते कवर्स ढका कोलंबो का मैदान। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

IND vs SL 2nd Test Day 4 Weather Forecast: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने दखल दिया है। अब चौथे दिन बुधवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है। चौथे दिन श्रीलंका फॉलोऑन का खतरा टालने के इरादे से उतरेगा। मेजबान टीम को इससे बचने के लिए 39 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में अब सिर्फ 2 विकेट हैं। टीम इंडिया चाहेगी कि श्रीलंका को जल्‍दी आउट कर फॉलोआन खिलाया जाए और पारी के साथ बड़ी जीत दर्ज की जाए।

97 प्रतिशत बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की मानें तो बुधवार को कोलंबो में 97 प्रतिशत बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। सुबह से ही लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में खेल शुरू होने में देरी हो सकती है। अगर मैच शुरू भी होता है, तो बीच-बीच में बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। ज्ञात हो कि मंगलवार को भी करीब एक घंटे का खेल बारिश की वजह से धुल गया। चौथे दिन के लिए हर घंटे की बारिश की भविष्यवाणी सुबह-सुबह निराशाजनक तस्वीर पेश करती है। सुबह 6 बजे सबसे ज्‍यादा 85 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। अब ये देखना दिलचस्‍प होगा कि खेल कितने बजे से शुरू हो पाता है।

बुधवार को कोलंबो में हर घंटे मौसम का पूर्वानुमान

9 बजे- कोलंबो में बुधवार सुबह 9 बजे 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

10 बजे- 10 बजे आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 49 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

11 बजे- सुबह 11 बजे फिर से बारिश की संभावना 75 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।

12 बजे- दोपहर 12 बजे भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश की संभावना घटकर 68 प्रतिशत तक हो जाएगी।

1 बजे- दोपहर एक बजे बारिश की संभावना घटकर एक बार फिर 49 फीसदी तक पहुंच जाएगी।

2 बजे- दोपहर दो बजे कोलंबो में 56 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

3 बजे- दोपहर तीन बजे बारिश की संभावना में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और यह 63 प्रतिशत तक हो सकती है।

4 बजे- दोपहर चार बजे बारिश की संभावना सबसे कम 45 प्रतिशत तक है। हालांकि इस दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

5 बजे- शाम पांच बजे एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी।

6 बजे- खेल आखिरी घंटे बारिश की 45 प्रतिशत संभावना रहेगी।