क्रिकेट

USA के खिलाफ जीत के बावजूद सूर्या ने बल्लेबाजों को दी चेतावनी, वानखेड़े की पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

USA के खिलाफ अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसके बावजूद भारतीय टीम 161 रन तक पहुंचने में सफल रही।
2 min read
Feb 08, 2026
suryakumar yadav
सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)

Suryakumar Yadav on Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हेड कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव की पारी देखकर बेहद खुश नजर आए और इसे ‘मास्टरक्लास’ की संज्ञा देते हुए दबाव में खेली गई बेस्ट टी20 पारियों में से एक बताया।

सूर्या की पारी को बताया मास्टरक्लास

बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “शुरुआत में यह एक अच्छा परिणाम था। सूर्या की पारी मास्टरक्लास थी। यह दबाव में खेली गई सबसे अच्छी अंतरराष्ट्रीय टी20 पारियों में से एक थी।”

यूएसए के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय 77 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। सूर्यकुमार यादव ने यहां से टीम को संभाला और 49 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 161 तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और यूएसए को 132 रन पर रोककर टीम को 29 रन से जीत दिलाई। सिराज ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और अक्षर ने 2-2 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला।

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “कुछ मुश्किलों और दिक्कतों के बाद जीतना खास एहसास है, लेकिन यह लड़कों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आंखें खोलने वाला भी है। मैं पहले भी ऐसे हालात में खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि अपनी टीम के लिए वहां टिके रहना बहुत जरूरी है।”

वानखेड़े को लेकर दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि यह बल्लेबाजी के लिए एक मुश्किल विकेट था और हमें ऐसी परिस्थितियों की आदत नहीं है। लेकिन साथ ही, आप हर चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमें समझना होगा कि हम और बेहतर बल्लेबाजी कैसे कर सकते थे। आखिर में, आप सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।” अपने होम ग्राउंड पर टीम की कप्तानी करने के बारे में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “वानखेड़े स्टेडियम में भारत की कप्तानी करने का अनुभव खास है। मुझे पता था कि जब मैं इस टीम का कप्तान बनकर उतरूंगा, तो माहौल में हलचल होगी। दर्शकों ने निराश नहीं किया।”

Updated on:
08 Feb 2026 03:22 pm
Published on:
08 Feb 2026 03:20 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा