
Team India Probable ODI Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि जब सेलेक्टर्स टीम चुनने बैठेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती वनडे टीम चुनने की ही होगी। इस टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह सीरीज उस वक्त खेली जाएगी, जब भारत की टी20 टीम एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही होगी। यही वजह है कि वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की जगह कई पुराने चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को तीन टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हो सकती है, तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर टी20 में एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे, तो उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है। गायकवाड़ ने अय्यर की गैरमौजूदगी में चार नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की है।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरान एशियन गेम्स के मुकाबले भी हो रहे होंगे। 27 सितंबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी, तो वहीं 28 सितंबर को एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच होगा। इसके बाद 30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा, तो 1 अक्टूबर को भारत का एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मैच होगा, तो वहीं 3 अक्टूबर को ही एशियन गेम्स में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले खेले जाएंगे।
अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल हार जाती है, तो वह ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेगी और जीती है, तो वह सेमीफाइनल जीत जाती है तो गोल्ड मेडल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसी शेड्यूल की वजह से वनडे टीम में कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, जो टी20 एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे होंगे। इसके अलावा, टी20 सीरीज से भी इन खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है। आपको बता दें कि टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा, तो 9 अक्टूबर को दूसरा और 11 अक्टूबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।