क्रिकेट

IND vs WI, 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में संजू सैमसन भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की लेंगे जगह

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम में शामिल कर लिया गया है। वह भारतीय टीम में केएल राहुल की जगह लेंगे, जिन्हें चोट के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2022, 1:48 PM IST
sanju_samson_and__virat_kohli.jpg
Sanju Samson and Virat Kohli

IND vs WI: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। वह चोटिल केएल राहुल की जगह लेंगे। केएल राहुल को चोट के चलते T20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। हाल ही में हुई वनडे सीरीज में संजू ने शानदार प्रदर्शन किया था, इस वजह से बीसीसीआई ने संजू को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T-20, ब्रायन लारा स्टेडियम में रात 8:00 बजे खेला जाएगा। इस टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में संजू को शामिल किया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज शुरू हो रही T20 सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस काफी समय से यह डिमांड कर रहे थे कि संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया जाए। हालांकि वह वनडे सीरीज का हिस्सा थे और इस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उन्हें T20 सीरीज में मौका दिया गया है। अब देखने लायक बात होगी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: बाबर आज़म ही नहीं, ये खिलाड़ी भी रह चुके ICC के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार ,अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, रवि आश्विन, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, आवेश खान और ईशान किशन

Updated on:
29 Jul 2022, 1:48 PM IST
Published on: