28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबर आज़म ही नहीं, ये खिलाड़ी भी रह चुके ICC के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वह हाल ही में ही आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में वनडे और टी ट्वेंटी फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई पूर्व खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 27 Jul 2022, 11:14 PM IST

Ricky Ponting

Ricky Ponting

Babar Azam, ICC Ranking: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। सफेद बॉल का क्रिकेट हो या लाल बॉल का क्रिकेट, वह लगातार रन बनाए जा रहे हैं। साथ ही वह ना सिर्फ रन बना रहे हैं बल्कि एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। अभी हाल ही में ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने थे। और आज वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

इन 2 बल्लेबाजों ने भी हासिल की है नंबर वन रैकिंग

खैर यह तो आंकड़ों की बात हुई, बता दें कि बाबर आजम ने इसी साल आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन रैंकिंग हासिल की है। आज जारी हुई ताजा ICC रैंकिंग में वह वनडे और टी-20 की क्रमशः 892 और 818 पॉइंट के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। बाबर आजम के अलावा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भी नंबर वन रैंकिंग हासिल की है।

यह भी पढ़ें : 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच UAE में होगा एशिया कप 2022

1) Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन क्रिकेट की दुनिया में उन्हें रन मशीन के नाम से जाना जाता है। बता दें कि उनके नाम वनडे में 12000 और टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड है वही T20 में विराट ने 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 27 और वनडे क्रिकेट में 43 शतक जड़े हैं। बता दें कि साल 2014 में विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की थी।

2) Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग भी उन गिने-चुने बल्लेबाजों में शामिल है जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है। बता दें कि पोंटिंग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 13378 और वनडे क्रिकेट में 13704 रन बनाने का रिकॉर्ड है। पॉन्टिंग ने अपने करियर में कुल 71 शतक भी लगाए हैं। बता दें कि साल 2005-06 के सीजन में रिकी पॉन्टिंग कमाल की फॉर्म में थे और यह साल उनके क्रिकेट करियर का सुनहरा साल साबित हुआ था। इसी साल ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर पाए थे।