क्रिकेट

IND vs WI, 3rd ODI: सीरीज जीतने के बाद आखिरी वनडे में टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज को 2-0 से जीत चुकी है और क्लीन स्वीप के इरादे से कल मैदान पर उतरेगी। वहीं इस आखिरी वनडे में भारतीय टीम के बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी खेलते हुए दिख सकते हैं।

3 min read
Jul 26, 2022
ruturaj_gaikwad_odi.jpg
Ruturaj Gaikwad

IND vs WI, 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और कल तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। कल होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं वेस्टइंडीज भी अपनी साख बचाना चाहेगी। बता दें कि पहले दो वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को बहुत ही कम अंतर से हराया है। पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 3 रन और दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से भारतीय टीम ने हराया था। खैर भारत की तरफ से इस मैच में पिछले दो मुकाबलों से बेंच पर बैठे हुए तीन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है

1) Ruturaj Gaikwad

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि पहले दो मुकाबले में शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन भविष्य को देखते हुए भारतीय टीम गायकवाड को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। हालांकि अभी तक उन्हें वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है। अब देखने लायक बात होगी क्या उन्हें तीसरे वनडे मुकाबले में मौका मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना खिलाड़ियों के लिए कठिन होगा

2) Ishan Kishan

भारतीय टीम के एक और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। उन्हें भारतीय टीम में दीपक हुड्डा या संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। बता दें कि किशन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए 2 वनडे मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन उन्हें कल मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : सुरेश रैना की कप्तानी में इन 3 खिलाड़ियों ने किया था डेब्यू, देखें लिस्ट

3) Arshdeep Singh

वेस्टइंडीज के खिलाफ कल होने वाले आखिरी वनडे मुकाबले में अर्शदीप सिंह अपना वनडे डेब्यू करते हुए दिख सकते हैं। बता दें कि अर्शदीप ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन कल होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में अर्शदीप अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें टीम में शार्दुल ठाकुर या आवेश खान की जगह शामिल किया जा सकता है।

Published on:
26 Jul 2022 04:02 pm
Also Read
View All
INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

NZ W vs IRE W: आयरलैंड को हराने में भी न्यूजीलैंड के छूटे पसीने, रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Tri Series: अफगानिस्तान को 103 रन के बड़े अंतर से हरा फ़ाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा ख़िताबी मुक़ाबला