पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना क्रिकेट से तो रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन आज भी उनकी यादें हमारे दिलों में समाई हुई हैं। वह भारत के साथ-साथ एक समय दुनिया के बेस्ट फील्डरों में से एक थे, जो पलक झपकते ही गेंद को पकड़ लेते थे। बता दें कि टीम इंडिया के लिए सुरेश रैना ने खेलते हुए कई शानदार रिकॉर्ड बनाए, साथ ही वह 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। इसके अलावा वह भारत के तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। इस आर्टिकल में हम आपको सुरेश रैना की कप्तानी में डेब्यू करने वाले तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं तो कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं