2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज

पिछले दो-तीन सालों से वर्ल्ड क्रिकेट में एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) बहुत ही कम खेला जा रहा है, लेकिन फिर भी कुछ बल्लेबाजों ने इस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई शतकीय पारियां खेली हैं। इस आर्टिकल में जानिए साल 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 4 बल्लेबाजों के बारे में
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 25 Jul 2022, 5:14 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) जिसे हम आम आम बोलचाल की भाषा में वनडे क्रिकेट के नाम से भी जानते है। बता दें कि वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1972 में हुई थी वहीं पिछले दो-तीन सालों से क्रिकेट में बहुत ही कम वनडे मैच खेले जा रहे हैं लेकिन इस दौरान कई बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले लगभग दो-तीन साल से खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी ने भी वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसे चार बल्लेबाजों के बारे में बताए जा रहे हैं जिन्होंने साल 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं

4) Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि पिछले कुछ समय से बाबर क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आए दिन विराट कोहली का कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। वह साल 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद है उन्होंने कुल 10 शतक अब तक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद ईशान किशन पर हुई लात घूंसों की बारिश

3) Virat Kohli

पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से विराट कोहली का बल्ला खामोश है लेकिन फिर भी वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। साल 2018 के बाद विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कुल 11 शतक लगाए हैं। वह टीम इंडिया के लिए अब एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर आएंगे जो अगस्त के आखिर में यूएई में होने जा रहा है।


2) Shai Hope

वेस्टइंडीज वनडे टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान शाई होप हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि बीते रविवार को भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर का 13वां शतक भी लगाया। साथ ही बता दें कि साल 2018 के बाद होप ने वनडे क्रिकेट में कुल 12 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के दसवें खिलाड़ी भी बने थे।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों ने भी जीते हैं एथलेटिक्स में पदक

1) Rohit Sharma

साल 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले नंबर पर मौजूद है, रोहित ने अब तक 13 शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है जबकि 29 जुलाई से शुरू हो रही T20 सीरीज में उनकी वापसी होने जा रही है।