2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद शिखर धवन ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बीते रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मैच को भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीतकर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। इस मैच के जीतने के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 25 Jul 2022, 3:44 PM IST

https://www.patrika.com/sports-news/neeraj-chopra-clinch-silver-medal-at-world-championship-pm-narendra-modi-congratulate-7672049/

Team India

IND vs WI: बीते रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में हरा दिया है और 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी सेलिब्रेशन करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें शिखर धवन के साथ शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, ईशान किशन, यूज़वेंद्र चहल और शुभमन गिल को देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो खत्म होता ठीक उसी वक्त भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन पर लात घूंसों की बारिश हो जाती है

ईशान किशन पर हुई लात घूंसों की बारिश!

शिखर धवन ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है उसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने की खुशी मनाते हुए भारतीय कप्तान दिख रहे हैं। वह इसमें सेलिब्रेशन के चांट्स लगाते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो खत्म होता है। वैसे ही भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ईशान किशन को पीठ के बल झुका कर उन पर घूंसे बरसाते हुए देखे जा सकते हैं। बता दें कि यह घूंसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ईशान पर खुशी में बरसाए हैं।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों ने भी जीते हैं एथलेटिक्स में पदक

देखें वीडियो

वही मैच का हाल बताएं तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत के सामने 312 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की तरफ से उपकप्तान शाई होप ने 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को रोमांचक तरीके से हासिल किया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर अक्षर पटेल और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं अक्षर के बनाए गए 35 गेंदों में 64 रनों की बदौलत भारतीय टीम इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज जीतने में भी सफल रही।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के सिल्वर पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई