
Neeraj Chopra and PM Modi
Neeraj Chopra: भारत के युवा एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने आज वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। वह इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक हासिल किया है। वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2003 में अंजू बॉबी जार्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था।
लेकिन अब नीरज चोपड़ा ने विश्व की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सिल्वर पदक अपने नाम कर लिया है। साथ ही वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा की इस जीत पर देश में खुशी का माहौल है और कई नामी गिरामी हस्तियां नीरज को बधाई देने में लगी हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक अलग अंदाज में नीरज चोपड़ा को बधाई दी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बड़ी बात
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज को भारत के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार की सुबह यह बधाई अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की, मोदी ने नीरज के बारे में कहा 'हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा प्राप्त की गई महान उपलब्धि, वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई।'
यह भी पढ़ें : टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार है: विराट कोहली
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षड़ हैं और नीरज को उनके आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा विश्व की हर एक बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंडर 20 चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, ओलंपिक और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी पदक जीतकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है।
यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला आवेश खान ने किया वनडे डेब्यू
Updated on:
24 Jul 2022, 8:34 PM IST
Published on:
24 Jul 2022, 8:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.