2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI, 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, आवेश खान ने किया वनडे डेब्यू

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्विन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 24 Jul 2022, 6:43 PM IST

IND vs WI 3rd ODI (Photo credit-BCCI)

IND vs WI 3rd ODI (Photo credit-BCCI)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से आवेश खान ने अपना वनडे डेब्यू कर लिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, तो वहीं वेस्टइंडीज पहले वनडे मुकाबले जैसा शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में रोमांचक तरीके से भारत को आखिरी ओवर में 3 रनों से जीत मिली थी। भारत की तरफ से इस मैच में शिखर धवन ने शानदार 97 रन बनाए थे। आज के मैच में धवन से ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। आज दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है जबकि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : आज ही के दिन 64 साल पहले मिल्खा सिंह ने रचा था इतिहास

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल, शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

दूसरे वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम:

शाई होप (विकेटकीपर), ब्रेंडन किंग, समारा ब्रुक्स, कायल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, हेडन वाल्श, जाइडन सील्स