Shoaib Akhtar Biopic, Rawalpindi Express: दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर जल्द ही एक बायोपिक बनने जा रही हैं। शोएब अख्तर पाकिस्तान के ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे जिन पर कोई बायोपिक बनने जा रही हैं। बता दें कि भारत में कुछ फेमस क्रिकेटर जैसे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, कपिल देव और मिताली राज पर भी बायोपिक बन चुकी हैं लेकिन अब इसी कड़ी में हमारे पड़ोसी पाकिस्तान के टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। उन्होंने अपनी नई बायोपिक रावलपिंडी का एक टीजर ट्विटर पर पोस्ट किया है