क्रिकेट

IND vs WI, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे, जानिए कब और कहां देखे सकते हैं लाइव मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम 7:00 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस मैच को आप लाइव कहां और कब देख सकते हैं जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

2 min read
Jul 27, 2022
IND vs WI 3rd ODI (Photo credit-BCCI)

IND vs WI, 3rd ODI Live Telecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला शाम 7:00 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस मैच को आप लाइव शाम 7:00 बजे फैन कोड और डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। फैन कोड पर आपको यह मैच देखने के लिए शुल्क चुकाना होगा तो वही इस मैच का आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आनंद ले सकते हैं। शाम 7:00 बजे यह मुकाबला शुरू होगा और 6:30 बजे टॉस होने की उम्मीद है। बता दें कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है और आज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

क्या क्लीन स्वीप कर पाएगा भारत

भारत के पास इस मैच में क्लीन स्वीप करके हराने का सुनहरा मौका है। अगर भारतीय टीम में इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है तो इस साल यह दूसरा मौका होगा जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज को लिमिटेड ओवर सीरीज में वाइटवॉश करेगी।

इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों के T20 सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को वाइटवॉश करते हुए हराया था। वनडे सीरीज अहमदाबाद में खेली गई थी, जबकि T20 सीरीज का आयोजन कोलकाता में किया गया था।

यह भी पढ़ें : 2022 के 5 सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे हैं लेकिन उसे बहुत ही कम अंतर से जीत मिली है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 3 रन तो दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत मिली थी और मुकाबला आखिरी ओवर तक गया था। तीसरे मैच में भी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। हालांकि सीरीज जीतकर भारतीय टीम इस मैच में बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। अब देखने लायक बात होगी क्या भारतीय टीम आज प्लेइंग इलेवन में कितने चेंज करती है।

यह भी पढ़ें : टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने रिटायरमेंट के बाद शराब पीने की इच्छा जताई है

Updated on:
27 Jul 2022 03:31 pm
Published on:
27 Jul 2022 03:29 pm
Also Read
View All