क्रिकेट

IND vs WI 5th T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी 20, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज लॉडरहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में जाने आप इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 4:05 PM IST
IND vs WI 5th T20 (Photo Credit- fancode)
IND vs WI 5th T20 (Photo Credit- fancode)

IND vs WI 5th T20: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं और इस दौरे का आखिरी मुकाबला आज लॉडरहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज को जीत चुकी है और 3-1 की बढ़त बनाए हुए हैं। आज इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को हराना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज टीम भी इस मुकाबले को जीतकर अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर खेलने उतरेगी और सीरीज को 3-2 से खत्म करना चाहेगी

यहां देखे सकतें है लाइव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी और पांचवे टी-20 मुकाबले को आप फेनकोड पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप फैन कोड एप डाउनलोड कर, मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच को रात 8:00 बजे से लाइव दे सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी शुल्क चुकाने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022: एशिया कप से बाहर हुए हर्षल पटेल

पांचवा T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रवि विश्नोई और अर्शदीप सिंह

पांचवा T20 के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ब्रेंडन किंग, कायल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शेमरन हेट मायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमनिक ड्रैक्स, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ और ओबेद मैकोय

Updated on:
7 Aug 2022, 4:05 PM IST
Published on: