30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: एशिया कप से बाहर हुए हर्षल पटेल, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। वह चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 6 Aug 2022, 9:26 PM IST

harshal_patel_new.jpg

Harshal Patel

Asia Cup 2022: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। इंजरी के कारण अब उनका वर्ल्ड कप 2022 में भी खेलना मुश्किल लग रहा है, जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें साइड में खिंचाव आ गया है। इस वजह से वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी बचे हुए दो टी-20 मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि इस समय हर्षल पटेल भारतीय टीम के साथ हैं जो पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। हर्षल की यह चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं

Asia Cup में भारत को बड़ा झटका

गौरतलब है कि साल एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन वहां खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे UAE शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत 28 अगस्त को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच से होगी। वहीं अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। जबकि पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई की चयन समिति सोमवार को कर सकती हैं लेकिन हर्षल पटेल इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके नाम पर विचार किया जाना ना के बराबर है। सूत्रों के अनुसार यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एशिया कप में जो टीम चुनी जाएगी। लगभग वही टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी क्योंकि एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है।

यह भी पढ़ें : T-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल की जगह उपकप्तान बन सकतें है हार्दिक पांड्या

बता दें कि हर्षल पटेल भारतीय टीम के लिए टी20 में शानदार काम कर रहे हैं। टी-20 में उन्हें गेंदबाजी करने का खासा अनुभव है और डेथ ओवरों में वह मिश्रण के साथ गेंदबाजी करते हैं। उनकी डिप करती हुई फुलटोस बॉल का तो कोई जवाब नहीं है। हर्षल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 23 विकेट झटके हैं। 25 रन देकर चार विकेट लेना हर्षल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, इस दौरान हर्षल की औसत 20.96 की रही।