क्रिकेट

IND VS WI : राजस्थानी छोरे खलील अहमद की कहर बरपाती गेंदों के सामने नतमस्तक हुए बल्लेबाज

भारत ने 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अब इसे विशाल स्कोर का दबाव कहें या राजस्थानी छोरे खलील अहमद का जलवा विंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई ।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 8:56 PM IST
IND VS WI : Khaleel is The Next Zaheer ? best figure in odi
IND VS WI : राजस्थानी छोरे खलील अहमद की कहर बरपाती गेंदों के सामने नतमस्तक हुए बल्लेबाज

नई दिल्ली । भारत और विंडीज के बीच मुंबई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल कर ली । 224 रनों से मिली इस जीत में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों की बड़ी पारी पारी खेली। और उनके इस पारी की वजह से ही भारत ने 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अब इसे विशाल स्कोर का दबाव कहें या राजस्थानी छोरे खलील अहमद का जलवा विंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई । भारत को मिली इस जीत में जितना योगदान रोहित का था उतना ही खलील का भी ।

कहर बरपाती गेंदों के सामने नतमस्तक हुए बल्लेबाज-
अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में ही राजस्थानी छोरे खलील अहमद ने अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिए हैं । खलील ने अब तक केवल पांच अंतरराष्ट्रीय ODI मैच खेले हैं और कुल 9 विकेट लिए हैं । विंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में जब उन्हें मौका दिया गया तो उन्होंने विंडीज टीम की बल्लेबजी को तहस-नहस कर दिया । अपने पहले तीन ओवरों में ही खलील ने 3 विकेट झटक लिए थे । इस इस मैच में कुल 3 विकेट लेने वाले खलील ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अब तक की सबसे अच्छी गेंदबाजी इस मैच में की है ।

कुलदीप ने भी झटके 3 विकेट
खलील के अलावा कुलदीप यादव ने भी इस मैच में गजब की गेंदबाजी की इसके साथ ही उन्होंने भी तीन विकेट झटके लेकिन जहां खलील ने तीन विकटों के लिए केवल 13 रन खर्च किये वही कुलदीप ने इतने ही विकट लेने के लिए 42 रन दे दिए । वही दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटके । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। साथ ही भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 378 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। भारत के लिए रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक ठोके।

Updated on:
29 Oct 2018, 8:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?